टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम बारबाडोस से दिल्ली पहुंची है। मौसम खराब होने की वजह से बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों की वापसी के लिए स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों के अलावा उनका सहयोगी स्टाफ और मीडियाकर्मी भी सवार थे। मुंबई में टीम इंडिया के विजय जुलूस की तैयारियों पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजिंक्य नाइक ने जानकारी दी है साथ ही उन्होंने कहा कि “एमसीए ने जनता के लिए तैयारियां की हैं। मुंबई पुलिस और बीसीसीआई के मार्गदर्शन में हम पहले आओ पहले पाओ के आधार पर जनता को निशुल्क प्रवेश देने जा रहे हैं…कल मुंबई पुलिस के साथ हमारी बैठक हुई। एमसीए ने अधिकतम पुलिस बल रखा है। यह एमसीए और देश के लिए गर्व का क्षण है और हम आज भारतीय टीम का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।” “बारबाडोस की धरती पर तिरंगा फहराने वाली हमारी टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हार्दिक स्वागत है। पूरा देश आपके स्वागत के लिए उत्सुक है।”
प्रधानमंत्री आवास पहुंची भारतीय टीम, ख़ास होगी ये मुलाक़ात

