आर्यन खान सहित 6 अन्य मामलों की जांच से समीर वानखेड़े को हटाया गया, दिल्ली एनसीबी की टीमें करेंगी जांच

मुंबई: मुंबई से एक बड़ी ख़बर आ रही है , नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई अब शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान सहित कुल 6 मामलों की जांच नहीं करेगी.यह जांच अब दिल्ली एनसीबी की टीमें करेंगी। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि यह एक प्रशासनिक निर्णय है।इन 6 मामलों में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मालिक के दामाद का भी एक केस है। बता दें कि मुंबई जोन के डायरेक्टर इस समय समीर वानखेड़े हैं ,और वह अभी इस पद पर बने रहेंगे।


प्राप्त जानकारी के अनुसार अब आर्यन खान और नवाब मालिक के दामाद वाले केसों की जांच अब एनसीबी की सेंट्रल टीम कर सकती है। इन मामलों की जांच अब समीर वानखेड़े नहीं करेंगे, अब यह जांच एनसीबी अधिकारी संजय सिंह करेंगे। बता दें कि आर्यन खान केस के दौरान समीर वानखेड़े पर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मालिक सहित कई अन्य लोगों ने अवैध वसूली सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। इन्ही के चलते समीर वानखेड़े से ये मामलें वापिस लेने का निर्णय लिया गया है।
वहीं इस फैसले के बाद दिल्ली एनसीबी की एक टीम शनिवार को मुंबई पहुंच सकती है। एक अधिकारी ने बताया गया कि इन सभी मामलों के राष्ट्रीय प्रभाव हो सकते हैं। बता दें कि वानखेड़े सोमवार को दिल्ली स्थित एनसीबी के मुख्यालय पहुंचे थे , यहां उन्होंने एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। इधर नवाब मलिक ने इस मामलें में कहा कि समीर वानखेड़े को 5 केस से हटाया गया , अभी 26 और मामलों की जांच होनी है , फिलहाल ये तो अभी आग़ाज़ है, जल्द ही पूरे सिस्टम को साफ किया जाएगा।