आज शुक्रवार को हुए महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हार दी है और साथ ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंची है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य बनाया था। भारतीय टीम ने दो विकेट खोकर जीत हासिल की है। टीम ने अब फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई है। यहां भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 108 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे टीम इंडिया ने दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। ज्यादा तीन विकेट परशवी चोपड़ा ने लिए हैं और साथ ही श्वेता सेहरावत ने नाबाद 61 रन हासिल किए।
विश्व कप फाइनल में पहुंचा भारत, न्यूजीलैंड को हराया

