वनडे विश्व कप 2023 में आज दक्षिण अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से जारी है आज अफ्रीकी टीम ने पहले मैच में श्रीलंका पर बड़ी जीत पाई और ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा । अब ऑस्ट्रेलिया की पूरी ताकत जीत पर होगी। दूसरी तरह दक्षिण अफ्रीका भी विजय पाने में कस्र नहीं छोड़ने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अभी तक की अपडेट के अनुसार क्विंटन डिकॉक ने 51 गेंद में अपना अर्धशतक मारा है और उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के जड़ दिए हैं। उनकी शानदार पारी के चलते अफ्रीका की टीम अच्छी स्थिति में है।दक्षिण अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान के 50 रन के पार जा चुका है। बावुमा और डिकॉक ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत की है।

