मुंबई : आईपीएल 2022 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले सभी 8 फ्रेंचाइजी टीमों ने फिर से रिटेन किये गये खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। सीएसके ने जहां कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपनी टीम में बरकरार रखा है, वहीं आरसीबी की कप्तानी से इस्तीफा देने वाले विराट कोहली को भी रिटेन किया गया है। मुंबई इंडियंस के कैप्टन रोहित शर्मा पर भी उनकी फ्रैंचाइजी ने भरोसा रखा है।
लेकिन इस बार ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए है , उन्होंने धोनी और कोहली जैसे खिलाड़ियों को पछाड़ा है। वहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी सबसे महंगे खिलाड़ी बन गये हैं। सीएसके ने रविंद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया, वहीं कैप्टन एमएस धोनी को 12 करोड़ रुपये में बरकरार रखा है।और आरसीबी ने विराट कोहली को सबसे अधिक 15 करोड़ रुपये में रिटेन किया है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कैप्टन ऋषभ पंत को 16 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। बता दें कि ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा ने आईपीएल सैलरी के मामले में अब रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है, तीनों खिलाड़ियों को उनकी टीमें 16 करोड़ रुपये सैलरी देंगी। और विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे खिलाड़ी जिनको रिटेन किया गया है वो है केन विलियमसन। सनराइजर्स हैदराबाद ने विलियमसन को 14 करोड़ रुपये में रिटेन किया।

