उदयपुर हत्याकांड: कन्हैया के हत्यारों को लोगों ने पीटा,10 दिन की रिमांड 

राजस्थान में उदयपुर में हुए हत्याकांड के बाद चार आरोपियों की आज जयपुर एनआईए कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान आरोपियों पर भीड़ ने हमला कर दिया और मारपीट की। वहीं सुनवाई के बाद कोर्ट ने चारों आरोपियों को 12 जुलाई तक एनआईए की कस्टडी में भेजा है। दस दिन तक एनआईए की टीम चारों आरोपियों से कड़ी सख्ती के साथ पूछताछ करेगी। आपको बतादें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के अनुसार, चारों आरोपियों को जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया जहांकोर्ट का चार्ज सीबीआई कोर्ट क्रम एक के हिस्से है।

हत्यारों की सुरक्षा को देखते हुए कोर्ट में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया और  कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए की टीम दोनों को कोर्ट में लगाई थी। इसके बाद कोर्ट के बाहर मौजूद लोगों ने हत्यारों की पिटाई लगा दी। बता दें कि कन्हैया की हत्या वाले दिन मंगलवार को ही पुलिस ने हत्यारे गौस मोहम्मद और रियाज अत्तारी को गिरफ्तार कर लिया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *