आयकर के शिकंजे में अब सपा अध्यक्ष अबू आजमी, जांच शुरू

महाराष्ट्र के सपा अध्यक्ष अबू आजमी को झटका लगा है इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच में 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी अबू ने कबूली जिसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली उन्हें अब जुर्माने के साथ टैक्स वसूलने के बाद आयकर विभाग ने अब उनकी बेनामी संपत्तियों की पड़ताल भी जर्नी शुरू कर दी है।

आयकर विभाग ने अबू आजमी की संपत्तियों की जांच बेनामी निषेध इकाई से कराने का फैसला लिया है। इसकी जद में अबू आजमी का पार्टनर वाराणसी का विनायक ग्रुप भी है। खबर है कि आयकर विभाग, लखनऊ की जांच इकाई ने बीते अक्टूबर के पहले सप्ताह में अबू आजमी और विनायक ग्रुप के वाराणसी, मुंबई और लखनऊ स्थित ठिकानों पर छापा मारा था। इसमें 200 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई थी। इस जाँच में निकल कर आया था कि आयकर विभाग ने विनायक ग्रुप की कई संपत्तियों को जब्त किया तह और वाराणसी विकास प्राधिकरण ने विनायक ग्रुप के संचालकों के खिलाफ वरुणा गार्डन के फ्लैट्स का फर्जी पूर्णता प्रमाण पत्र बनाने का मुकदमा भी लिखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *