नासा-इसरो सिंथेटिक एपर्चर रडार को विशेष रूप से कंपन से संबंधित परीक्षणों के बाद 2024 के पहले तीन महीनों में लॉन्च करने की तैयारी है। नासा निसार के प्रोजेक्ट मैनेजर फिल बरेला ने जानकारी देते हुए कहा है कि “इसे इसरो अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च करने की संभावना है। “उन्हें उम्मीद है कि इसरो जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल मार्क-2 के जरिए श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निसार का प्रक्षेपण जनवरी से पहले नहीं होगा और तीन साल की अवधि वाले इस मिशन का उद्देश्य हर 12 दिनों में पृथ्वी की सभी भूमि और बर्फ से ढकी सतहों का सर्वेक्षण करना होगा।
नासा और इसरो जल्द लॉन्च करेंगे संयुक्त मिशन, पढ़े ख़ास बाते !
यह 90 दिनों की उपग्रह कमीशनिंग समय के बाद शुरू किया जाएगा। जिन प्रमुख परीक्षणों का होना अभी बाकी है। उनमें सबसे अहम कंपन परीक्षण बताया जा रहा है। बरेला ने कहा परीक्षणों की एक पूरी शृंखला है जिसे हमें करने की जरूरत है।बरेला ने ये भी कहा कि “हम रडार और विभिन्न अंतरिक्ष यान इलेक्ट्रॉनिक्स पर प्रदर्शन परीक्षण करेंगे। मंगलवार को संवाददाताओं से कहा था, “हालांकि पिछले मिशनों के डेटासेट हैं जो एक तरह की बेसलाइन बना सकते हैं, लेकिन निसार के साथ हम क्षमता के नए स्तर पर पहुंचेंगे।”

