डोडा : जम्मू के जिला डोडा में दुखद हादसा हुआ है जहां जिले के अस्सर में एक बस अनियंत्रित हुई और 300 फीट गहरी खाई में गिरी और हादसा इतना जोरदार था कि इसमें 33 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य कुछ लोग बुरी तरह घायल हैं। बस किश्तवाड़ से जम्मू की तरफ जा रही थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी डोडा भेजा गया। इनमें से भी कुछ की हालत गंभीर है और ऐसे में मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। दो घायलों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जीएमसी जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि इस मार्ग पर तीन बसें एक साथ चल रही थी और एक-दूसरे से आगे निकलने के प्रयास में हादसा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़ा सड़क हादसा,33 की मौत,कई घायल

