बसपा ने रितेश पांडेय को लोकसभा में पार्टी नेता के पद से हटाया

यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी हार के बाद बसपा अब संगठन में बदलाव का दौर आया है। बसपा ने लोकसभा में रितेश पांडेय को पार्टी नेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह गिरीश चंद्र जाटव को पार्टी का नेता बनाया गया है। पांडेय अंबेडकर नगर से सांसद हैं। इसी तरह गिरीश चंद्र जाटव को हटाते हुए संगीता आजाद को मुख्य सचेतक बनाया गया है। जबकि राम शिरोमणि वर्मा लोकसभा में उप नेता के पद पर बने रहेंगे। इस संबंध में बसपा ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र भी भेज दिया गया है। रितेश पांडेय के पिता राकेश पांडेय विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के टिकट पर अंबेडकर नगर की जलालपुर सीट से विधायक चुने गए हैं। रितेश को उनके पद से हटाने का यह भी एक कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *