‘ओमिक्रोन’ के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने ज़ारी किए यात्रा दिशानिर्देश

नई दिल्ली : कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रोन’ धीरे धीरे अपने पैर पसार रहा है , वैसे भारत में अभी तक इसका कोई भी मामला सामने नहीं आया है। लेकिन एहतियादन भारत सरकार ने ज़रूरी यात्रा दिशा निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश ओमिक्रोन वैरिएंट पर नजर बनाए रखने और उसकी रोकथाम के लिए दिए गए हैं। सरकार ने उन देशों की एक सूची भी जारी की है जहां इस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। इस सूची में चीन और बांग्लादेश भी शामिल है। बता दें कि कोरोना के नए ओमिक्रोन वैरिएंट के कारण सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर सतर्क हो गई है। केंद्र ने लगभग एक दर्जन जोखिम वाले देशों की सूची ज़ारी की है। सूची में वह देश हैं जहां ओमिक्रोन के मामले पाए गए हैं। इस वैरिएंट का पहला मामला दक्षिणी अफ्रीका में पाया गया था और उसके बाद यह कई देशों में फ़ैल गया।

केंद्र सरकार की तरफ से जारी सूची में यूके, यूरोप और 11 देशों को जोखिम वाले देशों में शामिल किए गया है , जिसमें दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, बोत्सवाना, चीन, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, जिम्बाब्वे, सिंगापुर, शामिल हैं। बता दें कि लगभग डेढ़ साल से के बाद भारत सरकार ने 26 नवंबर को 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों को फिर से शुरू करने की घोषणा की थी। दिशा निर्देशों के अनुसार जोखिम वाले देशों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारत आने पर आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना जरूरी होगा. साथ ही एयरपोर्ट को छोड़ने से पहले यात्रियों को रिजल्ट का इंतजार करना होगा। जो भी यात्री कोरोना संक्रमित पाए जाएंगे उन्हें आइसोलेशन में रखा जाएगा।