राज्य में 18 मई तक जारी कोरोना कर्फ़्यू की अवधि बढ़ने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार का मानना है की यहाँ कोरोना संक्रमण अभी नियंत्रण में नहीं है। ऐसे में सरकार अभी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है।
विदित है कि राज्य में कोरोना के मामले अप्रेल माह से ही बढ़ने लगे थे। तभी से सरकार ने थोड़ी बंदिशे लागू करनी प्रारम्भ कर दी थी। लेकिन मई के महीने में संक्रमण ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके बाद सरकार को समूचे राज्य में 11 से 18 मई तक कोरोना कर्फ़्यू लागू करना पड़ा था।
इस कर्फ़्यू का पहला चरण 18 मई को ख़त्म हो रहा है। लेकिन राज्य में अब भी कोरोना शिथिल नहीं पड़ा है। ऐसे में माना जा रहा है की सरकार कर्फ़्यू को 25 मई तक बढ़ा सकती है।
सरकार के प्रवक्ता व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए इसके संकेत भी दिए थे। हालाँकि ऐसी कोई भी घोषणा 17 मई की शाम तक ही होने की सम्भावना जतायी जा रही है।

