कोविड-19 :आज से बूस्टर डोज 18 से 59 साल के लोगों के लिए मुफ्त 

नई दिल्ली : कोरोना फिरसे देश में अपने तेज़ी से पैर पसार रहा है 24 घंटे में देश में शुक्रवार को 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित निकले है। इस दौरान 47 लोगों ने महामारी के चलते दम तोड़ दिया। तीसरी लहर के बाद पहली बार इतनी संख्या में मरीज़ सामने आए हैं। विशेषज्ञों ने किसी नई लहर की आशंका से इनकार किया है। सरकार ने बढ़ते मरीजों को देखते हुए आज से बूस्टर डोज का विशेष अभियान भी शुरू किया गया है जिसके मद्देनज़र आज से मुफ्त डोज़ लगाईं जाएगी। यह 18 से 59 साल के लोगों को बिलकुल फी बूस्टर डोज़ दी। 
दैनिक संक्रमण की बात करें तो इसकी दर बीते 24 घंटे में 4.44 फीसदी है। वहीं, सक्रिय केस में 2997 की बढ़ोतरी हुई और ये बढ़कर 1,39,073 हो गए। शुक्रवार को 20038 नए केस मिले। हालांकि, गुरुवार की तुलना में ये कुछ कम हैं। गुरुवार को 20,139 नए मामले सामने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *