फिर हुए भावुक हरीश रावत,कहा- दिल्ली जाने की कल्पना से मन भारी

उत्तराखंड के विस चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार का दर्द रह रहकर कांग्रेस नेताओं को सता रहा है। सत्ता में उनकी वापसी को लेकर अभी कांग्रेस नेता अप्रत्यक्ष नतीजों से हैरान हैं। इस बीच कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में दिल्ली के लिर निकल चुके हैं। लगातार पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तबसे भावुक बनें हुए हैं।आपको बतादें, उनके शब्दों में कहें तो वह राज्य में कांग्रेस की हार से बेहद आहत हैं। बैठक में जाने से पूर्व उन्होंने कहा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से कैैसे नजरें मिलाएंगे। दिल्ली रवाना होने से पूर्व हरीश रावत ने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा की। जिसमें वह बेहद भावुक नजर आए।

हरीश रावत क्या बोले –हरीश ने कहा कि उनका आज भी मानना है कि देश के अंदर कोई दूसरी पार्टी ऐसी नहीं है, जो पैन इंडिया स्वरूप ग्रहण करने में सक्षम हो और भाजपा का सशक्त लोकतांत्रिक विकल्प प्रस्तुत कर सके। टुकड़े-टुकड़े में कुछ लोग कोशिश कर रहे हैं। मगर उनके डीएनए में वह सब नहीं है, जो कांग्रेस की डीएनए में है। लेकिन कांग्रेस पार्टी कहीं न कहीं रणनीतिक चूक का शिकार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *