देहरादून: एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम देहरादून ने अनैतिक देह व्यापार का सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस की हायता से भंडाफोड़ किया है। जहाँ अनैतिक देह व्यापार चलाया जा रहा था। पुलिस ने इस गैंग में तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्त में लिया है।
पुलिस से जानकारी में पता चला है कि, थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार लम्बे समय से चलाया जा रहा था। जिस धंदे के सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर धाबा बोला,जिसके बाद उन्होंने अलग-अलग कमरों में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाया। पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसने यह कुछ समय पहले मकान लिया था। महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
पकड़ी गई महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक शॉप भी चलाती है और ज्यादा पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने घर में ही अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। उक्त महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषों से भी संपर्क है जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं।
अनैतिक देहव्यापार का हुआ भंडाफोड़,दो पुरुष समेत तीन महिलाएँ गिरफ्तार : देहरादून

