जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमला,तीन नागरिक घायल

जम्मू : कश्मीर संभाग के पुलवामा में आज आतंकियों ने  ग्रेनेड से बड़ा हमला किया है। पुलवामा में आज यह हमला मुख्य चौक पर हुआ है।  यह हमला आज पूरी साजिश के साथ सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर किया गया है। यह ग्रेनेड सड़क पर फटा जिससे स्थानीय नागरिक घायल हो गए। घायलों में करीब 3 नागरिकों की खबर सामने आई है।  उधर, हमला करने के बाद फरार हुए आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर अभियान जारी है। गौरतलब है कि बैखलाहट के चलते आतंकी संगठनों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। आपको बतादें की हिट एंड रन के साथ-साथ ग्रेनेड हमलों को करने की साजिश रची गई थी। ताकि सुरक्षाबलों को चपेट में  लिया जा सके। ओवर ग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) और हाइब्रिड आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है ताकि अगर उनमें से कोई मारा या पकड़ा भी जाता है तो आतंकी संगठनों को कोई बड़ा हादसा न देखना झेलना पड़े। 
यहाँ के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि कश्मीर में मौजूदा शांतिपूर्ण माहौल को बरकरार रखने के लिए पुलिस आतंकियों और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने श्रीनगर में बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है।  जिसनें भी यह ग्रेनेड हमला किया है उन सभी जी जांच जारी है और जल्द उनपर कार्यवाही की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *