पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बीच आज शीत सत्र का पहला दिन है वही आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने वाली है। हम जानते हैं कि भाजपा मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत मिल गया है। मध्य प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत पाकर 163 सीटें जीतने में सफल हुई है। दूसरी तरफ राजस्थान में भाजपा को 115 सीटों पर जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 54 सीटें जीतकर सत्ता कब्जाने में सफल रही है। वहीं, तेलंगाना में कांग्रेस को 64 सीटों पर जीत मिली है और मिजोरम चुनाव 2023 के लिए आज मतगणना शुरू हो चुकी है।
आज सोमवार को पीएम मोदी ने कहा, ‘अगर मैं वर्तमान चुनाव नतीजों के आधार पर कहूं, तो ये विपक्ष में बैठे हुए साथियों के लिए सुनहरा अवसर है। इस सत्र में पराजय का गुस्सा निकालने की योजना बनाने के बजाय, इस पराजय से सीखकर, पिछले नौ साल में चलाई गई नकारात्मकता की प्रवृत्ति को छोड़कर इस सत्र में अगर सकारात्मकता के साथ आगे बढ़ेंगे तो देश उनकी तरफ देखने का दृष्टिकोण बदलेगा।’

