कानपुर हिंसा में शामिल 40 संदिग्धों के फोटो आए सामने 

बीती 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद जांच सख्ती से जारी है जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बवाल और हिंसा में शामिल 40 संदिग्धों का पोस्टर आज साँझा किया है। साथ ही लोगों से संदिग्धों की तलाश में मदद करने की अपील की है। मामले में कानपुर पुलिस ने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में 15 हैंडल्स के खिलाफ एफआईआर फ़ाइल हुई हैं। बवाल और हिंसा में आईएस-273 गैंग समेत शहर के कई बड़े अपराधी इसमें है। पुलिस ने गैंग के बदमाश अफजाल समेत करीब एक दर्जन को आरोपी बनाया है। इन सभी की धरपकड़ शुरू हो गई है। एक-दो को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया है। 
पुलिस की अब तक की जांच में हयात जफर हाशमी के संगठन के अलावा पीएफआई का नाम सामने आया है। साक्ष्य भी पुलिस ने जुटाए हैं। इस बीच पुलिस की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि आईएस-273 गैंग के अफजाल की बड़ी भूमिका रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *