यहां से मैदान में उतरेंगी प्रियंका,पढ़िए खबर 


लखनऊ : उत्तर प्रदेश में गांधी-नेहरू परिवार की कही जाने वाली रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीटों को लेकर कई आशंकाएं हैं। सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी या नहीं? अमेठी पर राहुल क्या फैसला लेंगे? पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों की मानें तो ये दोनों सीटें गांधी परिवार अपने ही पास अपने रखेंगे। 
सोनिया गांधी के न लड़ने पर रायबरेली से प्रियंका भाग्य का खेल खेलेंगी। राहुल गांधी का अमेठी से उतरना भी तय है। 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल की हार और कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन में सोनिया गांधी के बयान से इन सीटों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रायपुर अधिवेशन में सोनिया ने कहा था-भारत जोड़ो यात्रा मेरी राजनीतिक पारी का अंतिम पड़ाव हो सकती है। लोकसभा के 1977, 1996 व 1998 के चुनावों को छोड़ दें तो शेष सभी चुनावों में रायबरेली से कांग्रेस ही विजय  लक्ष्य पर आई है. रायबरेली और अमेठी में सक्रिय रहती थीं। इससे इन दोनों ही सीटों पर आम मतदाताओं से उनके जुड़ाव से कोई इनकार नहीं कर सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *