धर्म संसद प्रकरण : आज धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बीते दिनों देवभूमि हरिद्वार में पूरे हुए धर्म संसद में एक समुदाय की ओर से किसी के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में शहर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद संत धर्मदास और साध्वी अन्नपूर्णा के खिलाफ आज मुकदमा दायर किया है। जैसा की हम जानतें हैं कि इस मामलें पर पुलिस पूर्व में ही उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। दोनों आरोपी हरिद्वार के संत हैं। 

गौरतलब है कि उत्तरी हरिद्वार खड़खड़ी में बनें वेद निकेतन में 17 से 19 दिसंबर तक धर्म संसद का आयोजन किया गया जिसमें धर्म संसद में जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद, उप्र शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी, स्वामी प्रबोधानंद गिरि, धर्मदास, साध्वी अन्नपूर्णा समेत कई संत सबहि उपस्थित रहे थे। आपको बतादें कि तीन दिन पहले धर्म संसद में वर्ग विशेष को लेकर दिए गए भड़काऊ भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर टीएमसी प्रवक्ता साकेत गोखले ने भी ट्वीट कर सवाल खड़े किए थे। इसके बाद देशभर में कई बड़े नेताओं के और सेना से जुड़े रहे बड़े अधिकारियों ने भी इसपर गुस्सा जाहिर किया।

बीते दिन शुक्रवार को पुलिस ने वसीम रिजवी समेत अन्य सभी के खिलाफ मुकदमा दायर किया। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अधीनस्थों की बैठक बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *