उत्तराखंड को समृद्ध और विकसित बनाने के उद्देश्य से देश-दुनिया के निवेशक आज राजधानी देहरादून की जमीन पर आए हैं। औद्योगिक निवेश जुटाने के लिए आज शुक्रवार से प्रदेश सरकार का दूसरा दो दिवसीय वैश्विक निवेशक सम्मेलन की शुरुआत हो चुकी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एफआरआई पहुंचे हैं। आज इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी पहुंचे हैं। हर बार की तरह उनका आज भी कुछ ख़ास अंदाज रहा, आज पीएम मोदी पहाड़ी टोपी और वास्केट में नज़र आए। उन्होंने पहले यहां रोड शो किया। परिसर में पहुंचते ही सीएम धामी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी यहां शिखर सम्मेलन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे हैं।

