पौड़ी में हादसा,जिंदा जले बुजुर्ग दंपती

उत्तराखंड के पौड़ी में बीते दिन सोमवार को रात दर्दनाक हादसा हुआ और पाबौ के ग्राम थापली में एक लकड़ी और पठार के बने मकान में आग लगी और इस दौरान हादसे में अंदर सो रहे बुजुर्ग पति पत्नी की मौत हो गई। ग्राम पहरी सुनील व ग्राम प्रधान दीपक ने चौकी को रात करीब दस बजे आग लगने की सूचना दी। सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पौड़ी व चौकी प्रभारी पाबौ में फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। फायर सर्विस को भी मौके पर कॉल किया गया। 

फायर सर्विस और पुलिसकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। टीम अंदर पहुंची तब तक उसने बताया कि बंदूर लाल( 90) पुत्र गंभीरू लाल और गोदावरी देवी(85) पत्नी बंदूर लाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम एवं पंचायत नामा के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भिजवाया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *