ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’ का टीज़र आउट, देख दर्शक हुए और उत्साहित

लाखों दिलों को अपने अभिनय और पर्सनैलिटी से लुभाने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘फाइटर’ फिल्म का टीज़र रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म काफी चर्चाओं में बानी हुई है। लेकिन अब दर्शक बेसब्री से एक्शन फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के लुक का पोस्टर जारी हो गया था और आज शुक्रवार को फिल्म का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है। एक्शन से भरी यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। मगर आज मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है और टीज़र भी आउट कर दिया है। टीजर में जबर्दस्त एक्शन दिख रहा है।  जिससे दर्शक और उत्साहित हैं।  फिल्म के इस चंद मिनट के टीजर ने यह साबित कर दिया है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरा हुआ है। टीजर में ऋतिक प्लेन से भारत का तिरंगा बाहर निकालकर लहराते नजर आए हैं। ये सीन दर्शकों के मन को छू लेने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *