इन दिनों सबसे अधिक चर्चा में है पाकिस्तान की सियासत की खबरें जिसमें आज संसद में के प्रधानमंत्री इमरान खान मौजूद थे जहाँ उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी लेकिन आज जब यह कार्यवाही शुरू हुई तो नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर ने प्रस्ताव को असंवैधानिक बताते हुए इसे संविधान के अनुच्छेद 5 के तहत रद्द कर दिया है। इसके ठीक बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश के नाम संबोधन दिया। इमरान ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति को नेशनल असेंबली भंग करने का प्रस्ताव भेजा है हालांकि 30 मिनट के भीतर ही राष्ट्रपति ने संसद भंग करने की मंजूरी दे दी। अब इस मंजूरी के बाद 90 दिन के भीतर चुनाव कराए जाएंगे। अब इमरान के इस कदम के बाद विपक्ष सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ।
इमरान का आज का संबोधन –आज इमरान रविवार को जब संसद में पहुंचे तो उन्होंने आज संबोधन में कहा कि ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग न कराने के डिप्टी स्पीकर के फैसले को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि हमें घबराना नहीं है, अल्लाह इस कौम को देख रहा है। रमजान को पाकिस्तान वजूद में आया था। स्पीकर ने आज जो अपनी पावर का इस्तेमाल कर जो फैसला किया है वह बिल्कुल सही है। हम डेमोक्रेट आवाम के पास जाएंगे। आवाम फैसला करेगा कि वो किसे चाहती है।
इसपर हुआ प्रस्ताव खारिज –पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में डिप्टी स्पीकर ने इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। डिप्टी स्पीकर ने विदेशी साजिश का आरोप लगाकर अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया। साथ ही उन्होंने इस प्रस्ताव को असंवैधानिक बताया। अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद नेशनल असेंबली की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है। संसद को भी 25 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

