काबुल एयरपोर्ट पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग,7 लोगों की मौत

काबुल :अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्ज़ा होने के बाद देश में खौफ बरपा हुआ है। लोगों ने डर में आकर देश छोड़कर  भागना शुरू कर दिया है। इन सब के बीच कई दूसरे आतंकी संगठन भी इसका फायदा लेने की कोशिश में लगे हैं। एक समाचार एजेंसी की खबर को मानें तो,फिरसे आज सुबह काबुल एयरपोर्ट पर फायरिंग हुई। इसमें अफगानी सुरक्षा बल के एक जवान की मौत हो गई है। इसमें अन्य तीन घायल भी हुए हैं।  लोग इस तरह देश छोड़कर भाग रहे हैं कि काबुल एयरपोर्ट पर विमान में सवार होने के लिए बस स्टेशन हो या रेलवे जैसी हालत है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं कई तस्वीरों में विमान के रनवे पर दौड़ने के साथ उसके पास जुटी लोगों की भीड़ भी दौड़ती दिखाई दी थी। अब स्थिति काफी गंभीर है। सेना के जवान लगातार फायरिंग हो रही हैं।  काबुल एयरपोर्ट पर देश छोड़ने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी और तब भी भगदड़ मच गई थी। कल रात बीते दिन रविवार को दोबारा फायरिंग हुई जिसमें 7 लोगों की मौत की खबर भी है। उसने देश के राष्ट्रपति भवन पर भी कब्जा जमा लिया है। वहीं देश में स्थिति भयावह बनी हुई है। लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *