लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्र ग्यासपुरा में जब लोग बीत दिन रविवार की सुबह नींद से उठे तो कुछ यूँ हुआ कि क्या मालूम था सेकण्ड के अंदर उस जगह गैस लीक होने पर कोहराम मच जाएगा। सुबह उठ चाय के लिए दूध और किराना सामान लाने के लिए निकले लोगों ने ऐसी कल्पना भी नहीं की थी कि इतना बड़ा हादसा होने वाला है।
जैसे जैसे लोग बाहर आते गए, पेड़ के पत्तों की तरह नीचे गिरते गर्ने लगे। एक बार तो पूरे इलाके में कोहराम मच गया। गोयल कोल्ड ड्रिंक स्टोर के बाहर लोगों को जमीन पर गिरा देख कोई आगे जाने की हिम्मत नहीं कर पाया। इलाके में झोपड़ी में दुकानें लगाने वालों पर भी इसका भारी असर हुआ और वो भी नीचे गिर पड़े। उसमें से भी कई लोग नीचे गिर गए। वहां से भागने लगे। गोयल कोल्ड ड्रिंक स्टोर और आरती क्लीनिक के ऊपर ही मालिकों के घर हैं।
लुधियाना डीसी सुरभि मलिक ने बताया है कि रेस्पिरेटरी सिस्टम में दम घुटने का कोई लक्षण नहीं, न्यूरोटॉक्सिन से मौत संभव मैनहोल में मीथेन के साथ कुछ रासायनिक प्रतिक्रिया हो सकती है। जांच जारी है। एनडीआरएफ की टीमें सैंपल जुटाने में लगीं हैं।
मरने वालों के नाम -,
आर्यन नारायण (10), गोयल करियाना स्टोर चलाने वाले सौरव गोयल (35), डॉ. कविलाश (40), उनकी पत्नी वर्षा (35), बेटी कल्पना (16), बेटा अभय (12) उनकी पत्नी प्रीति ( 31), मां कमलेश गोयल (50), नवनीत कुमार (39) उनकी पत्नी नीतू देवी (39) और एक अन्य।

