देहरादून :उत्तराखंड हाईकोर्ट के निर्देश आने के बाद वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी राजीव भरतरी प्रमुख वन संरक्षक के पद पर चार्ज लेने वन मुख्यालय पहुंच गए हैं। इसके बाद से ही मुख्यालय मे हलचल है।
खबर है कि हाईकोर्ट ने सरकार को आज मंगलवार सुबह 10 बजे तक राजीव भरतरी को प्रमुख वन संरक्षक का पदभार सौंपने के निर्देश दिए और सरकार की इसपर परेशानियां बढ़ी हैं। मजेदार बात यह है कि आज महावीर जयंती पर सरकारी अवकाश है।
PCCF पद पर चार्ज लेने राजीव भरतरी पहुंचे,मची अफरातफरी

