सीएम ने पीएम को दी बड़ी योजना की जानकारी

नई दिल्ली : काशी विश्वनाथ व उज्जैन महाकाल कॉरिडोर की तर्ज पर धर्मनगरी हरिद्वार की हरकीपौड़ी पर भी कोरोडोर का निर्माण करने की योजना तैयार हो रही है। हरिद्वार हरकीपौड़ी और ऋषिकेश कॉरिडोर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम धामी ने भी मुलाकात की है और इस योजना से उन्हें अवगत कराया है।  उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चमोली जिले के मूसा पानी स्थल को विकसित किए जाने की जानकारी भी पीएम बताई है। 
इस जगह को गुजरात के नडाबेट की तरह बनाया जाएगा। नई दिल्ली में हुई मुलाकात में सीएम धामी ने पीएम मोदी को राज्य की नई पर्यटन नीति की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि चमोली जिले में भारत-चीन सीमा पर बसे माणा गांव से लगभग 5 किमी की दूरी पर मौजूद मूसा पानी स्थान में व्यू प्वाइंट बनाया जाएगा और  इससे देश दुनिया से पर्यटन सीमा दर्शन के लिए मूसा पानी पहुंचेंगे। केदारनाथ धाम और बदरीनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कुमाऊं क्षेत्र में स्कंद पुराण में उल्लेखित मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत सर्किट के रूप में 48 मंदिरों व गुरुद्वारों को चिन्हित किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *