यूपी के बरेली से बड़ी घटना सामने आई है यहां शहर में स्टेडियम रोड स्थित कोरियर कंपनी में काम करने वाला एक कर्मचारी आईफोन चोरी करता था जिसे पकड़ लिया गया है। वो लगातार पार्सलों से इस तरह के महंगे फोन गायब किया करता था। सीसीटीवी फुटेज देखकर स्टोर इंचार्ज ने उसे पकड़ा और पुलिस को सौप दिया। आरोपी ने खुद कबूला भी है कि वो अपनी पत्नी को गिफ्ट देने के लिए वह महंगे आईफोन चोरी करता था। कैलाश पुरम कॉलोनी निवासी खड़क सिंह गुरु कृपा बिल्डिंग में संचालित इन्सर्ट कार्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कोरियर कंपनी के हब इंचार्ज है। जिन्होंने बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी वो कंपनी कार्यालय से वो बरेली क्षेत्र में ग्राहकों को ऑर्डर होम डिलीवरी करवाया करते है।
उनके अलावा करीब 70 कर्मचारी व सहायक स्टाफ काम करता है। खड़क सिंह के अनुसार,अलग-अलग दिनों में चार महंगे आई फोन के पार्सल चोरी होने की शिकायत मिली तो उन्होंने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग देखी और स्टाफ से जानकारी भी की। उन्हें अपने कर्मचारी बदायूं के दातागंज निवासी वैभव कुमार सक्सेना पर शक हुआ जिसके बाद एक और मोबाइल चोरी होते ही उन्होंने स्टाफ की मदद से वैभव की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक ग्राहक का भेजा गया ऑनलाइन आर्डर मिला। इसमें एक आईफोन था। पत्नी को महंगे मोबाइल रखने का शौक है। इसी शौक को पूरा करने के लिए वह आईफोन चोरी करता था।

