देहरादून : आज उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 14 को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के लिए बुलाए गए तुषार चौहान पुत्र स्व. विरेन्द्र सिंह निवासी कासमपुर, थाना जसपुर उधमसिंहनगर को साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया है। मनोज जोशी (कोर्ट कर्मचारी) ने तुषार चैहान को पेपर उपलब्ध कराया था। तुषार चैहान ने खुद तो प्रश्न पत्र की नकल कर परीक्षा दी, साथ ही मनोज जोशी के साथ मिलकर अन्य परीक्षार्थियों को भी नक़ल करने में सहायता दी।
दरअसल,स्नातक स्तरीय परीक्षा गत वर्ष दिसंबर में हुई थी जिसके बाद लगातार इसमें धांधली की बात निकलकर आ रही थी। 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के निर्देश पर रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। तब इसकी जांच एसटीएफ को सौंपी गई।अब जांच में उत्तराखंड से एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।