श्रद्धा मर्डर केस 2,देख सभी के होश फाख्ता

मथुरा: जहां श्रद्धा मर्डर केस ने सभी को हिला कर रख दिया है वहीँ  ऐसे खौफनाक मामलें निकलकर सामने आना बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है इसी तरह का बेरहम मामला यूपी मथुरा से  सामने आया है जहां एक युवती की हत्या की गई है।  क्षेत्र में कृषि अनुसंधान केंद्र के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर आज शुक्रवार दोपहर को सूटकेस में युवती की लाश  मिली है जससे इलाके में  सनसनी फैल गई है । युवती की बेरहमी से हत्या की गई है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। 

आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे थाना राया पुलिस को यमुना एक्सप्रेसवे पर लाल रंग का सूटकेस पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस को खोलकर देखा तो सन्न रह गई। सूटेकस में युवती की लाश थी। लाश को पॉलिथीन में लपेट कर सूटकेस में रखा गया था। युवती के चेहरे पर खून  सना हुआ है।मथुरा में एक साल पूर्व सुरीर, नौहझील और बलदेव क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे मां और दो बेटों की हत्या कर शव फेंके गए थे। इसका खुलासा पुलिस कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *