महिला सिपाही ने बनाई रिवॉल्वर के साथ रील, गई नौकरी

आगरा में रील से ट्रोल हुई महिला सिपाही ने त्यागपत्र दिया था। महिला सिपाही का नाम प्रियंका मिश्रा है। अब प्रियंका को दोबारा 2 दिन पहले नौकरी देदी गई थी। लिपिक जितेंद्र ने तथ्य छिपाकर सेवा में पुन: वापसी का आदेश पारित करा लिया। लेकिन पुलिस आयुक्त ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। सेवा में वापसी का आदेश भी निरस्त हो गया है।

 महिला सिपाही ने पहले रील के लिए त्यागपत्र दिया था  जिसके बाद दोबारा गलत तरीके से भर्ती हुई तो 48 घंटे में नौकरी से ही हाथ धोना पड़ गया। मामला विभाग में चर्चा पर गरम है। पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि प्रियंका मिश्रा ने प्रार्थनापत्र दिया था। इसमें आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने, जीवन यापन में कठिनाई का हवाला देते हुए सेवा में पुन: वापसी का आग्रह किया। प्रकरण में संयुक्त निदेशक, अभियोजन से विधिक राय ली। आपको बतादें किवर्ष २०२० में कानपुर निवासी प्रियंका मिश्रा वर्ष 2020 में पुलिस विभाग में सिपाही तैनात हुईथी। उन्हें झांसी में प्रशिक्षण के बाद वर्ष 2021 में आगरा भेजा गया और  थाना एमएम गेट में महिला हेल्प डेस्क पर ड्यूटी मिली थी। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर रिवाल्वर हाथ में लेकर रील बनाकर डाली।  उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया था। ड्यूटी पर रहते हुए रील बनाने पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे। तुरंत एसएसपी मुनिराज जी. तक यह मामला पहुंचा। सिपाही को लाइन हाजिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *