देहरादून : तवे से ताबड़तोड़ वार कर पति-पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : राजधानी देहरादून से बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है जिसके चलते जिले के पटेलनगर डबल मर्डर की घटना का खुलासा हुआ है। जिसमें तवे से ताबड़तोड़ वार कर एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी गईं है। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति-पत्नी हैं।  हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

सपना से शादी को लेकर हुई लड़ाई
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक़,सीओ पाटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजूरी करने वाली एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी  रहते थे। बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अधिकार जमाते थे। लड़ाई थी कि सपना ने उनसे शादी की है।

बीती रात शुक्रवार को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी थी। इसी बीच दोनों में सपना को लेकर विवाद बढ़ गया। हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि पहचानना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। युवक हरिद्वारी को गिरफ्तार कर उसे थाने ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *