प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अतीक अहमद का बेटा और एक और शूटर गुलाम बीते दिन मुठभेड़ में ढेर हो गए। बीते दिन गुरुवार को एसटीएफ ने एनकाउंटर में उन दोनों ही बदमाशों को मार गिराया। असद के शव का पोस्टमार्टम हो चुका है और आज उसके नाना और मामा उसका शव लेने झांसी पहुँच रहे हैं। एसटीएफ ने झांसी के बड़ागांव से दो लोगों को हिरासत में ले लिए हैं। आज एक टीम अतीक व अशरफ से पूछताछ के लिए प्रयागराज पहुँच रही है। भी जाएगी। यूपी एसटीएफ गुड्डू मुस्लिम से कनेक्शन के चलते सतीश पांडेय से भी पूछताछ जारी है।
माना जा रहा है कि सतीश पांडेय ने ही गुड्डू मुस्लिम को पनाह देते हुए छिपने में मदद की थी। असद और गुलाम के शव परिजनों को झांसी में नहीं सौंपे जाएंगे। पुलिस अपनी निगरानी में इनके शव प्रयागराज लेकर जाएगी, जहां पुलिस की निगरानी में ही इन्हें परिजनों को दिया जाएगा। और अंतिम संस्कार होगा।अतीक के करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि असद के शव को झांसी से लाने के बाद पुश्तैनी घर पर रखा जाएगा।

