यूपी सीएम की विशेष श्रद्धांजलि,पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम होंगें ये दो मेडिकल संस्थान

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को विशेष श्रद्धांजलि देने का सोचा है जिसके चलते अबसे राजकीय मेडिकल कॉलेज, बुलंदशहर और सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान, चक गंजरिया, लखनऊ का नामकरण पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम पर होगा।बीते 21 अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री का निधन हुआ उन्होंने  89 वर्ष की आयु में आखिरी साँस ली। अंतिम समय में वो लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। 

भाजपा के सुदृढ़ और बड़े नेता कल्याण सिंह के अंतिम दिनों से लेकर अंतिम सफर तक में सरकार और संगठन के प्रमुख लोग साये की तरह साथ रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सरकार व संगठन ने उनकी देखभाल और सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखी।  प्रधानमंत्री भी उनके इलाज के  चाल अस्पताल में पूछते रहे। और निधन पर सभी कार्यक्रम छोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि देने लखनऊ पहुंचे। अयोध्या में राम जन्मभूमि आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक ले जाने में उनका योगदान जगजाहिर है। राज्यपाल पद से हटने के बाद कल्याण ने फिर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की तो मुख्यमंत्री से लेकर संगठन के शीर्ष नेताओं तक ने एक मार्गदर्शक के रूप में उन्हें सम्मान दिया और अब उनके निधन के बाद बुलंदशहर के राजकीय मेडिकल कॉलेज व लखनऊ के कैंसर संस्थान का नाम उनके नाम पर कर दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *