आलिया की फिल्म डार्लिंग का रही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 

ओटीटी प्लेटफॉर्म आज दर्शकों की पहली पसंद बन गया है। इसी कड़ी में हाल ही में शादि के बंधन में बंधी अभिनेत्री आलिया भट्ट की नई फिल्म ‘डार्लिंग्स’ ओटीटी फिल्म सीधे ओटीटी पर आ रही है। ये खबर पक्की बताई जा रही है। इसकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज ने इस फिल्म का सौदा ओटीटी नेटफ्लिक्स से कर लिया है। अपने पिता महेश भट्ट की पारिवारिक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी विशेष फिल्म्स से अलग होने के बाद आलिया की बतौर निर्माता ये पहली फिल्म है।

आलिया ने अपनी कंपनी की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ बनाने का समझौता शाहरुख खान की कंपनी के साथ किया था और फिल्म के वितरण अधिकार रेड चिलीज के पास ही शुरू से रहे।आलिया की एक और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसकी एडीटिंग का काम भी फर्स्ट कट तक पूरा हो गया बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *