कांग्रेस पर पीएम मोदी के तीखे बोल शिमला में गरजे पीएम 

शिमला : सुंदरनगर के जवाहर पार्क में विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी पहुंचे हैं और अपने संबोधन में हाटेश्वरी माता, शीतला माता, शिकारी माता के विषय में बोला। पीएम मोदी ने कहा कि देवभूमि के सभी देवी-देवताओं को प्रणाम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्बोधन में कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चला है। अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दे रहा है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरुद्ध ही रही है। बीते दो-ढाई साल में दुनिया की इतनी बड़ी महामारी से हिमाचल के लोगों ने मुकाबला किया। 
भाजपा की सरकार में हिमाचल ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ये भी कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। हथियारों में दलाली खाकर कांग्रेस ने कितनी ही माताओं-बहनों से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *