अहमदाबाद : अभी कुछ ही समय पहले कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़कर किनारा करने वाले हार्दिक पटेल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाएं आहत करती है और हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। हार्दिक ने ये बात गुजरात कांग्रेस के एक नेता के बयान पर बोली है।
हार्दिक पटेल ने एक ट्वीट में कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था की कांग्रेस पार्टी जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करती है, हमेशा हिंदू धर्म की आस्था को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करती है। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुजरात कांग्रेस के नेता ने बयान दिया की राम मंदिर की ईंटों पर कुत्ते पेशाब करते हैं..!’

