हयात जफर हाशमी की पुरानी कुंडली खुली, क्लीनचिट देने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच

गौरतलब है कि कानपुर में हुई हिंसात्मक घटना का मुख्य आरोपी हयात जफर हाशमी को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद अब उसकी पुरानी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले ब्योरे ंभी खुलने लगे हैं। जिसपर अब सवाल ये भी उठ रहा है कि  तब उसे क्लीनचिट क्यों दी गई थी? जांच शुरू हो गई है। पुलिस कमिश्नर ने उसकी पुरानी फाइल खोल दी है। क्लीनचिट देने वाले पुलिसकर्मियों की भी जांच की जाएगी और पता किया जाएगा किस आधार पर हयात को क्लीनचिट दी गई थी।इसके अलावा सीएए हिंसा में हयात को एक केस में आरोपी बनाया गया था। चार्जशीट में उसका नाम शामिल नहीं है और साथ ही नाम विवेचना के दौरान निकाल दिया गया था,  फेसबुक पर उसके तमाम वीडियो ऐसे पोस्ट किए गए थे, जिसमें वह लोगों को भड़काता हुआ सुनाई दे रहा था। भीड़ जुटाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। एक तरह से वहां भी वह पर्दे के पीछे ही रहा था लेकिन साजिश रचने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *