Breaking :कश्मीर में मारे गए आतंकी का देहरादून कनेक्शन

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के पास बड़ा खुलासा सामने आया है आतंकी जो पकड़ा गया है और  एक बार फिर दून का नाम जुड़ा है। दो दिन पहले मारे गए इदरीश ने देहरादून के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट से पढ़ाई पूरी कर चुकी है। पुलिस और खुफिया विभाग इस इंस्टीट्यूट का पता लगाने में जुट गए हैं ताकि उसके साथियों से भी बात की जा सके। पुलिस ने कश्मीरी युवाओं से भी बातचीत की है।  लेकिन अभी अभी तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में दो दिन पहले सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो आतंकियों को मार गिराया था। इनमें से एक इदरीश अहमद डार भी था। वह गत छह अप्रैल को ही आतंकी बना था। श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने बताया था कि वह देहरादून के एक इंस्टीट्यूट से होटल मैनेजमेंट कर चुका है। इंस्टीट्यूट के बारे में जानकारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। यहां रह रहे कश्मीर के युवाओं से भी जानकारी जुटाई जा रही है। दो दिन में इदरीश के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 2020 में कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद देहरादून की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कश्मीर के तीन छात्रों पर कार्रवाई हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *