ऋषिकेश पहुँची भाभी जी घर पर है की अंगूरी भाभी,गंगा किनारे खूब की मस्ती

ऋषिकेश : हज़ारों लाखों दिलों को अपने अभिनय से दीवाना बनाने वालीं टीवी अदाकारा टीवी सीरियल “भाभी जी घर पर है” कि अंगूरी भाभी और असल ज़िन्दगी में शुभांगी नाम से जाने जाने वाली, इन दिनों योगनगरी की दिलकश वादियों में छुट्टियां बिता रही हैं। अभिनेत्री ने शिवपुरी क्षेत्र के एक गंगा बीच पर मस्ती करने के साथ ही फोटो शूट भी करवाया। 

उत्तराखंड की योग नगरी विश्वभर में प्रसिद्ध ऋषिकेश अब फिल्मी और टीवी सितारों की ड्रीम डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। शूटिंग से फुर्सत मिलते ही फिल्मी सितारे यहां प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। प्रकृतिक गंगा बीच हर किसी का काम मन मोह लेते हैं।’भाभी जी घर पर है’ से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे आज कल योग नगरी ऋषिकेश के मज़े ले रहीं हैं। शुभांगी मीफिया से बातचीत में कहा कि गंगा बीच की फोटो और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। उन्होंने ढलते सूरज के बीच परमार्थ निकेतन घाट की शिवमूर्ति की भी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *