आजमगढ़ में मतदान के दौरान बवाल,जिले की जनता में नतीजों को लेकर उत्सुकता 

आज यूपी में आखिरी चरण का मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ। इसके अलावा यूपी के आजमगढ़ जिले में सातवें चरण के मतदान के बीच भारी झड़प बवालों की खबरभी मिली है। सदर विधानसभा क्षेत्र के पल्हनी स्थित एक बूथ पर शाम सवा पांच बजे समाजवादी पार्टी और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हुआ। आज आजमगढ़ में मतदान के दौरान कहासुनी हुई और दोनों ओर  ईंट- पत्थर भी चले। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए।आपको बतादें कि इस घटना की सूचना मिलते हीभारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर लाठियां भांजते हुए लोगों को खदेड़ा। आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह से छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम में अंतिम दौर में पहुंचते ही हंगामेदार हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पल्हनी बूथ पर पल्हनी गांव, बेलइसा व सर्फुद्दीनपुर क्षेत्र का पोलिंग बूथ तैयार किया गया था। 

आजमगढ़ मतदाताओं में नतीजों को जानने की उत्सुकता –दिन भर मतदान के दौरान आजमगढ़ और आस पास के मतदाता ये जानने के लिए उत्सुक रहे कि किस पार्टी का कितना पलड़ा भारी है। इस दौरान हर पार्टी के समर्थक कयास लगाते हुए अपने-अपने पार्टी के प्रत्याशी की जीत दर्ज करते रहे। लेकिन असली सच्चाई तो 10 मार्च को मतगणना के बाद ही समक्ष होगी। 
इस दिलचस्पी के पीछे राजनीति के कुछ कद्दावर नाम थे। नामी-गिरामी लोगों के चुनावी मैदान में उतरने को लेकर यहां का चुनाव काफी खास है। कई लोगों की पगड़ी भी यहां दाव पर लगी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *