देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव मिला जिसकी पहचान बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल ने की है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में कार्यरत है।बार डांसर की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच की है और मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी।
लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाक़ात हुई और दोनों के प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने देहरादून आ पहुंची।
युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की प्लानिंग की और राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया। जहां उसे मार दिया। अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया।

