उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश से तबाही मची है। अभी तक करीब 650 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। राज्य में ऐसा पहली बार है कि प्रदेश सरकार आपदा से क्षति का प्रतिदिन डाटा अपडेट सामने आ रहा है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की मानें तो मानसून की समाप्ति पर तत्काल रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी है। इससे आपदा के बाद राहत कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। सचिवालय में मीडिया से बात कि सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया, राज्य में आपदा से निपटने के लिए मुस्तैदी के साथ काम हो रहा है।
इसके साथ ही सभी विभागों को प्रत्येक मानसून अवधि में हुई क्षति का वर्षवार डाटा भी तैयार करने के निर्देश जारी हुए हैं,अब तक 52 लोगों की मौत हुई है, 37 घायल और 19 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं में करीब 50 लोग की मौत और 158 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 38.18 हेक्टेयर भूमि या तो बह गई है या भूस्खलन की चपेट में आकर बर्बाद हो गई है। हरिद्वार में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। सचिव डॉ. सिन्हा ने कहा है कि ,आपदा की स्थिति में कोई भी व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, टोलफ्री नंबर 1070 और 0135-2664314- 15-16 और मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404 पर तत्काल सूचना दे।

