कुछ ही देर में सीएम धामी की जनसभा,हुआ नामांकन 

भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी को प्रत्याशी बना मैदान में उतारा है। आज बुधवार को पार्वती दास ने अपना नामांकन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा वहां उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आज जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम धामी अल्मोड़ा से सड़क मार्ग बागेश्वर पहुंचेंगे। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा बागेश्वर उपचुनाव में चंपावत उपचुनाव की तर्ज पर पहले से अधिक रिकार्ड मतों से जीत दर्ज होगी। बागेश्वर की जनता कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर अपने प्रिय नेता स्वर्गीय चंदन रामदास को ऐतिहासिक जीत के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *