देहरादून: चारधाम यात्रा में इस वर्ष बढ़ चढ़ के श्रद्धालु दर्शन करने पहुँच रहे हैं। मौसम की खराबी की वजह से बीच बीच में यात्रा बाधित भी की जा रही है। उधर सिर्फ चारधाम यात्रा में अब तक 10 साल तक आयु के 93,500 बच्चों ने भी परिजनों के साथ दर्शन किए हैं। आंकड़े इसका स्पष्टीकरण कर रहे हैं, युवाओं के साथ बच्चों में भी चारधाम यात्रा को लेकर काफी उत्साह और ख़ुशी है। पर्यटन विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, 22 अप्रैल से 30 जून तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 33 लाख पार हो गया है, जबकि पंजीकरण करने वालों की संख्या 50 लाख से अधिक हो गई है।50 साल से ऊपर के 13 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन किए हैं। एक से 10 साल के 93,500 बच्चों ने भी परिजनों के साथ दर्शन किए है। सभी प्रदेशों से लोग दर्शन को पहुंचे हैं, जिनमें यूपी, एमपी, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश व बिहार से भी अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे हैं।
इस बार ख़ास रही चारधाम यात्रा, 93,500 बच्चों ने किए दर्शन

