ऊंची चोटियों पर भीषण बर्फ़बारी,सड़कें हुईं बंद

ठंडक अपने चरम पर है सभी राज्यों में बारिश हो रही है वहीँ उत्तराखंड में बीते दो दिन पूर्व शनिवार के बाद से ही रविवार को भी बारिश, बर्फबारी होती जा रही है। ये ठंड इतनी जयदा हो गई है खून जमने जैसे आसार बने हुए हैं। लोग घरों में ही रहना ही सुरक्षा के लिहाज से सही समझ रहे हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में अलाव जलाकर लोग गुजर-बसर कर रहे हैं। बर्फबारी की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे कई जगह पर बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में सुबह तक हल्की बूंदाबांदी के बाद दस बजे बाद आसमान खुल गया। पूरे दिन धूप तो खिली, लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। ठंडी हवाई तब  भी बरकरार रही। 

चकराता, धनोल्टी और औली में बर्फबारी

देहरादून में रविवार को खूब बारिश हुई, हालांकि बाद में धूप खिल आईऔर फिर मौसम खराब हो गया। देर शाम दून में झमाझम बारिश हुई। मसूरी में रविवार को भी बारिश हुई। शहर में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। चारधामों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ में बर्फबारी के बाद कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चमोली जनपद में लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा।

कुमाऊं में पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों और नैनीताल के चाइन पीक पर बर्फबारी हुई है। पंतनगर, रानीखेत,  जसपुर, भवाली, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, लोहाघाट, डीडीहाट, नैनीताल में तड़के से बारिश होती रही। वहीं रामनगर में धूप खिली रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *