उत्तराखंड में 50 नए संक्रमित,29 देहरादून में 

आज उत्तराखंड में फिर कोरोना की रफ्तार तेज़ हुई है जिसके चलते कोरोना के 50 नए संक्रमित निकले हैं। इसमें देहरादून के सर्वाधिक 29 संक्रमित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार,बुधवार को सामने आए 50 नए मामलों में देहरादून के 29 मामलों के अलावा चमोली, हरिद्वार व नैनीताल के तीन-तीन मामले, पौड़ी व उत्तरकाशी के दो-दो मामले और टिहरी व ऊधमसिंह नगर के चार-चार मामले आंकड़ों में हैं। 20 कोविड संक्रमित मरीज बुधवार को स्वस्थ हो गए। अब प्रदेश में कुल 194 कोविड के एक्टिव केस हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 140 मामले देहरादून के हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर 13 मामलों के साथ हरिद्वार और तीसरे नंबर पर 11 मामलों के साथ नैनीताल के नाम हैं।नमूनों में से 415 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 52 नमूनों की रिपोर्ट आनी बाकी है। इस साल एक जनवरी से अब तक जिले में 33,460 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी टला नहीं है।चंपावत, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना का कोई भी एक्टिव केस नहीं है। दूसरी ओर, बुधवार को प्रदेश में 7288 लोगों को कोरोना वैक्सीन दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *