दारमा-व्यास घाटी बर्फ से ढकी,माइनस 11 पहुंचा तापमान 

उत्तराखंड में बीते दिन गुरुवार को मौसम ने करवट ली है। प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्राें में जमकर बर्फ गिरी है। शाम तक मुनस्यारी और धारचूला की पहाड़ियां बर्फ से ढक गयीं। हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में भी ज़बरदस्त बर्फबारी हुई है।उधर, दारमा और व्यास घाटी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आईं। पिथौरागढ़ में सुबह आसमान साफ था। दिन भर तेज धूप खिली रही। शाम को अचानक मौसम बदला। बर्फबारी होने के साथ ही जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी भी होने की खबर है। सीमांत इलाकों में ठंड भी बढ़ गई है।तापमान माइनस 11 डिग्री पहुंच गया है।23 होटल, होम स्टे और रिजॉर्ट को सील किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *