नई दिल्ली : UGC: यूजीसी ने पीएचडी करने वाली लड़कियों-महिलाओं की बड़ी सहायता दी है। जिसके लिए अब महिलाओं -लड़कियों को पीएचडी पूरी करने की भी छूट दी जाएगी। जसके बाद उन्हें अपने शहर पीएचडी पूरी करने के लिए नहीं आना होगा। अब उनका सारा काम दूसरी जगह ट्रांसफर हो जाएगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ( UGC ) ने पीएचडी के नए नियमों में बदलाव कर इस नए नियम को शामिल किया है। इससे पहले 2016 में पीएचडी करने के नए नियम व संशोधन जारी किए गए थे, लेकिन अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक संशोधन करते हुए यूजीसी ने अधिसूचना जारी की है।
ट्रांसफर की सुविधा –
यूजीसी के नए नियमों के अनुसार, शादी के चलते या अन्य कारणों से महिला शोधार्थी दूसरी जगह चली जाती है और किसी संस्थान में पीएचडी जारी रखना चाहती हैं तो उन्हें अनुमति मिल जाएगी। शोध को दूसरी जगह से करने के लिए सभी नियम और शर्तों का ध्यान रखा जाएगा। इस नियम के तहत शोधार्थी का अब तक का किया पूरा काम ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
पीएचडी करने वाली महिलाओं-लड़कियों को बड़ी राहत

